दिल जलता है तो जलने दे - Dil Jalta Hai To Jalne De (Mukesh)



दिल जलता है तो जलने दे 
आँसू ना बहा फ़रियाद ना कर 
दिल जलता है तो... 

तू परदा नशीं का आशिक़ है 
यूं नाम-ए-वफ़ा बरबाद ना कर 
दिल जलता है तो...

मासूम नजर के तीर चला 
बिस्मिल को बिस्मिल और बना
अब शर्म-ओ-हया के परदे में 
यूं छुप छुप के बेदाद ना कर 
दिल जलता है तो...

हम आस लगाये बैठे हैं 
तुम वादा करके भूल गये 
या सूरत आके दिखा जाओ 
या कह दो हमको याद ना कर 
दिल जलता है तो...
विवरण :
:
पहली नज़र
:
1945
:
अनिल बिस्वास
:
सफ़दर आह सीतापुरी
:
मुकेश
:
बाबूराव पेंढरकर,मुनव्वर सुल्ताना








No comments:

Post a Comment