रात रंगीली मस्त नज़ारे - Raat Rangeeli Mast Nazare (Rafi, Lata Mangeshkar)



रात रंगीली मस्त नज़ारे, गीत सुनाये चाँद सितारे 
रात रंगीली

ओ ओ ओ 
आज लुटा के प्यार पे तन मन
अपनी वफा का नाम करेंगे -
प्यार का दिल मे रंग भरेंगे
छोड़ के ये दुख दर्द की दुनिया
नया नगर आबाद करेंगे, जीवन को आज़ाद करेंगे
हम तुम दोनो प्यार के मारे -
मस्त नज़ारे
रात रंगीली...

आओ आओ
आओ चलें आकाश पे हम तुम 
चाँद की नगरी मे छुप जाएं
दुनिया वाले देख ना पाएँ
नाच नाच के ताल पे मन की 
नाच नाच के, नाच नाच के ताल पे मन की
अपना अपना राग सुनायें, दिल से दिल के तार मिलाएं
धुन भी निराली बोल भी प्यारे -
मस्त नज़ारे
रात रंगीली...
विवरण :
:
दुलारी
:
1949
:
नौशाद अली
:
शकील बदायुनी
:
मोहम्मद रफ़ी, लता मंगेशकर
:
मधुबाला, सुरेश








No comments:

Post a Comment